NCERT Solutions for Class 12 Chemistry Chapter 7Alcohols, Phenols and Ethers (अल्कोहल, फिनोल और ईथर)

📘 यहाँ आपको Class 12 Chemistry Chapter 7 NCERT Solutions (Hindi + English Medium) में सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों के सटीक उत्तर और Step-by-Step Explanation मिलेंगे। इस chapter में IUPAC nomenclature, Preparation and properties of alcohols, Acidity of phenols, Electrophilic substitution in phenol, Williamson ether synthesis, Reactions of ethers, और Conversions & distinctions को आसान भाषा में समझाया गया है ताकि आपकी board exam preparation के साथ JEE/NEET foundation भी मजबूत हो। ✅

🔎 Question Search कैसे करें?

👉 किसी भी question को जल्दी ढूंढने के लिए नीचे दिए गए Search Box में Q. नंबर (जैसे Q.3, Q.11, Q.18) या question का keyword (जैसे Alcohol, Phenol acidity, Williamson synthesis, Ether cleavage, Kolbe reaction, Reimer-Tiemann, Lucas test) टाइप करें। ✅

  • Example: Search में लिखें: Q.7 या Phenol या Williamson ether synthesis
  • Tip: 2–3 keyword से सही question जल्दी मिल जाता है।
  • Mobile: Browser का Find in page (Chrome: Menu → Find in page) भी use कर सकते हैं।
NCERT Solutions for Class 12 Chemistry Chapter 7 – Alcohols, Phenols and Ethers (अल्कोहल, फिनोल और ईथर)
Showing all questions
Q.4: समझाइए कि प्रोपेनॉल का क्वथनांक, हाइड्रोकार्बन ब्यूटेन से अधिक क्यों होता है?
Answer (उत्तर)
प्रोपेनॉल (Propanol) का क्वथनांक ब्यूटेन (Butane) से अधिक होता है क्योंकि प्रोपेनॉल के अणुओं के बीच हाइड्रोजन बंध (Hydrogen bonding) बनते हैं।

ब्यूटेन में हाइड्रोजन बंध नहीं बनते, वहाँ केवल दूर्बल ( कमजोर) वान डर वाल्स बल होते हैं।
✅ इसलिए प्रोपेनॉल के अणुओं को अलग करने के लिए ज्यादा ऊर्जा चाहिए, और उसका क्वथनांक अधिक होता है।
व्याख्या (Step by Step)
👉 प्रोपेनॉल में –OH समूह होता है।
यह –OH समूह दूसरे प्रोपेनॉल अणु के साथ हाइड्रोजन बंध बना सकता है।

👉 हाइड्रोजन बंध अपेक्षाकृत प्रबल (मजबूत) अंतराअणुक बल हैं।
मजबूत आकर्षण होने से अणु आसानी से गैस अवस्था में नहीं जाते।

👉 ब्यूटेन (C₄H₁₀) एक अध्रुवीय हाइड्रोकार्बन है।
इसमें –OH जैसा कोई समूह नहीं होता, इसलिए यह हाइड्रोजन बंध नहीं बनाता।

👉 ब्यूटेन में केवल दूर्बल ( कमजोर )लंदन बल (dispersion forces) काम करते हैं।
इसलिए ब्यूटेन जल्दी उबल जाता है और उसका क्वथनांक कम होता है।

👉 निष्कर्ष:
प्रोपेनॉल > ब्यूटेन (क्वथनांक) क्योंकि
हाइड्रोजन बंध (प्रोपेनॉल) > वान डर वाल्स बल (ब्यूटेन)
क्या आप जानते हैं?
समान या लगभग समान आणविक द्रव्यमान वाले यौगिकों में भी क्वथनांक बहुत अलग हो सकता है, अगर अंतराअणुक बल अलग हों।

अल्कोहल्स (जैसे मेथेनॉल, एथेनॉल, प्रोपेनॉल) का क्वथनांक सामान्यतः उनके समरूपी अल्केन्स से ज्यादा होता है।

✅ यही कारण है कि कई अल्कोहल कमरे के ताप पर द्रव होते हैं, जबकि कई छोटे हाइड्रोकार्बन गैस रूप में मिलते हैं।
Shopping Basket
Scroll to Top